बिरसा मुण्डा ने आदिवासियो को एकजुट कर समाज सुधार और जागरूकता की अलख जगायी:डॉ अनिल मौर्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने किया बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का उद्घाटन

सदर ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

विकास और स्वच्छता के प्रति आमजन को दिया संदेश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर ब्लाक कार्यालय के बिरसा मुण्डा स्मृति द्वार का घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार रावत ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। समारोह में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।उद्घाटन के उपरांत ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सफाईकर्मी समाज की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत से गांव और शहर स्वच्छ बने रहते हैं।


मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को एकजुट कर समाज सुधार और जागरूकता की अलख जगाई थी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाया, कुरीतियों और अंधविश्वासों के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया। आज उनके नाम पर स्मृति द्वार का उद्घाटन कर हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनकी विचारधारा हमें प्रेरणा देती रहे।


उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़कों, पुलों, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें।
ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार रावत ने कहा कि बिरसा मुंडा स्मृति द्वार न केवल आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों को सम्मानित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि योजना के माध्यम से हर गांव में जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है और विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है।


इस अवसर पर डीडीओ हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर , बीडीओ लालजी शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, रामबली सिंह, कोऑपरेटिव डायरेक्टर बलदेव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, अनुपम त्रिपाठी, अनूप तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?