बाइक सवार गोमती से टकराते हुए पेंड से टकराई युवक की मौत, एक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में हुई घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी – बीजपुर मार्ग पर रविवार के शाम करीब पांच बजे असनहर विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर बाइक गोमती से टकराते हुए पेंड से जा टकराई जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सरदार सिंह 20 पुत्र राजकुमार निवासी झोझवा खैराडीह तथा रविन्द्र कुमार 22 पुत्र दशरथ दोनों बाइक से अपने घर से चपकी की ओर जा रहे थे। जैसे ही पुरानी बस्ती असनहर स्कूल के पास पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर पहले गोमती से टकराई फिर पेंड से जा टकराई। दोनों बाइक से दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना पाकर उप निरीक्षक शशिकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। जहां सरदार सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रविन्द्र कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?