नौगढ़ के डुमरिया मोड़ पर बाइक हादसा, मोटरसाइकल की चेन टूटने से पिता-पुत्री घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़-नौगढ़ मधुपुर मुख्य मार्ग पर डुमरिया मोड़ के पास एक बाइक हादसा हुआ। बाइक की चैन टूटने से बाइक असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शिवकुमार विश्वकर्मा और उनकी बेटी किरण घायल हो गईं।

शिवकुमार विश्वकर्मा जयमोहनी रेंज में तैनात हैं और अपनी छोटी बेटी किरण को घोरावल से लेकर अपनी बड़ी बेटी के पास मलेवर जा रहे थे। डुमरिया मोड़ पर अचानक से उनकी बाइक की चैन टूट गई और बाइक सड़क किनारे गिर पड़ी।


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सूडुडू सिंह ने घटना को देखा और तुरंत अपने फॉर्चुनर गाड़ी में घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर अजीत पटेल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टर अजीत पटेल ने बताया कि घायलों की प्राथमिक उपचार किया गया है और उनकी तबीयत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?