बारात से लौट रहे तीन युवकों की बाइक हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वैनी (सोनभद्र)।  जिले के माची थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। सुअरसोत धीपा के समीप तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 65 वर्षीय शंकर सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर थाना क्षेत्र से बारात करके लौट रहे तीन लोग एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत धीपा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक शंकर पुत्र गर्जन सिंह को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया।

सीएचसी वैनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शंकर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि 26 वर्षीय राजधारी पुत्र रामवृक्ष और 26 वर्षीय बालचंद पुत्र राजनाथ का इलाज जारी है। तीनों माची थाना क्षेत्र के मडपा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही माची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Comment

1454
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?