नौगढ़ में बाइक दुर्घटना, युवक गंभीर घायल, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में शनिवार को एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अमृतपुर निवासी राहुल (25) किसी काम से बाइक से जा रहा था। बताया जाता है कि बारहवां पुल के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने युवक को लहूलुहान हालत में देख तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों के अनुसार, राहुल के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल पहुंच गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?