भीम आर्मी भारत एकता मिशन: राज गौतम बने करमा ब्लॉक अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन मजबूती का दिया भरोसा

करमा/घोरावल, सोनभद्र। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जनपद सोनभद्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु राज गौतम को ब्लॉक अध्यक्ष करमा नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने कहा कि राज गौतम के नेतृत्व में करमा क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक न्याय, संविधान, सम्मान और भाईचारे के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से उम्मीद जताई कि वे क्षेत्र के दलित-पिछड़े व शोषित वर्ग की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित साथियों एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राज गौतम को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में संदीप बौद्ध – जिलाध्यक्ष भीम आर्मी सोनभद्र, उमाकांत इण्डियन जिला सहसंयोजक, त्रिलोकीनाथ, अमित रंजन एडवोकेट, अखिलेश कुमार भारती, जितेंद्र सिंह पटेल, रामसूरत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?