कार्यकर्त्ताओं नें धूमधाम से मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मिलकर भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र पर ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरण कर हर्षाेल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया।
मिडिया से आये हुए बन्धुओं को भी मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनांए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी द्वारा दिया गया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की स्थापना किया गया जिसका चुनाव चिन्ह कमल का फुल है, और भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी हुए भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांत एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद (हिन्दुत्व), लोकतंत्र (आंतरिक), राष्ट्रीय अखण्डता, मूल्यो पर आधारित राजनीति रहा है, वर्तमान स्थिति में भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। केन्द्र में व देश के अधिकतर राज्यों मे अपने व सहयोगियों के साथ मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व मे सरकारें चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना साल 1980 में हुयी थी लेकिन इसके मूल मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व मे 1951 मे निर्मित भारतीय जनसंघ ही है, जिसके पहले महामंत्री पं0 दीनदयाल उपाध्याय की मूल अवधारण अन्त्योदय, प्रखर राष्ट्रवाद के सिद्धांतों के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। देश का एक मात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाला जनमानस को साथ ले कार्यकर्ता आधारित समर्पित कैडरबेस राजनीतिक संगठन है, इसके मूल में 1925 में डॉ0 हेडगेवार द्वारा गठित हिन्दुत्ववादी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है।
और बताया कि भाजपा संस्थापक अटल बिहारी बाजपेयी प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उनके बाद लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाउ ठाकरे, बंगारु लक्ष्मण, जना कृष्णमूर्ती, बैंकेया नायडू, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह के बाद वर्तमान मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी है।
भारतीय जनता पार्टी दुसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है, तो यह बात केवल कहने भर की नही है वास्तव में भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नही एक सतत् चिंतन वाली विचारधारा, समर्पित कैडर, विशेष कार्यशैली, जनलोक कल्याणकारी नीतियां इसका मुख्य आधार स्तंम्भ है। यदि हम भाजपा की तुलना अन्य पार्टियों से करें तो हम पायेंगे की वास्तव मे भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसी पार्टी है, जो मर्यादित राजनीतिक पार्टी के रुप मे हर कसौटी पर खरी उतरती है, जहां देश की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां, कुनबा परस्ती, भाई भतीजावाद, वंशवाद की पोषक बनकर रह गयी है, और सत्ता प्राप्ती ही उनका केवल एक मात्र लक्ष्य बनकर रह गया है।
आज जहां भारतीय राजनीति भ्रष्टाचार, अत्याचार, जातीय संघर्ष, वर्ग संघर्ष, संप्रदाय संघर्ष, धन तंत्र, बल तंत्र, अपराध तंत्र एवं अनुशासन हिनता की शिकार बन गयी है, वही भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित कैडर और वरिष्ठ विचारधारा के आधार पर निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। हमारा राष्ट्र विश्व मे आध्यात्मिक गुरु रहा है, वहीं स्थान और प्रतिष्ठा भारत की पुनः स्थापित हो ऐसा चिन्तन हमारी पार्टी का है।
इस मौके पर पूर्व सांसद रामशकल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत रावत, संतोष शुक्ला, कमलेश चौबे, उदयनाथ मौर्य, कृष्णमुरारी गुप्ता, प्रसन्न पटेल, शंम्भू नारायण सिंह, बीएन गुप्ता, गोपाल सिंह, महेश्वर चन्द्रवंशी, रामनिवास तोमर, बृजेश श्रीवास्तव, बलराम सोनी, रामबली मौर्या, सतीस श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, अतुल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, मंजू गिरी, गुडिया त्रिपाठी, प्रिया सोनकर, यादवेन्द्र द्विवेदी सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?