शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो : बसंती देवी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितने पियेगा वह उतना ही दहाड़ेगा

खलियारी (सोनभद्र) ।  स्थानीय विकास खंड नगवा के खलियारी में भारतीय संविधान निर्माता, आधुनिक भारत के राष्ट निर्माता, ज्ञान के दीपक, गरीबों के मसीहा, विश्व ज्ञान के प्रतीक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया l एच आर डी कमलेश कुमार ने बताया कि समता मूलक समाज के ध्येता थे अंबेडकर और समाज की नई रूप रेखा तैयार कराने में अंबेडकर का अहम योगदान रहा हैं इसके साथ साथ आप ने हर समाज के लोगों की आर्थिक सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों को समझकर एक सूत्र में बाधने का सार्थक प्रयास किए है रामजग खरवार ने बताया कि भारत की सामाजिक सद्भाव के आत्मा थे अंबेडकर इस लिए हमें उनके विचार धारा और आदर्श को आगे ले जाने की जरूरत है जसवंत खरवार ने बताया कि आज भी आपके बताए गए रास्ते पर हम सभी चलने का प्रयास करते है आप ने समाज के हर एक तप्ते को नई राह दी l वही सामाजिक कार्यकर्ता प इस्लाम अली ने बताया कि आधुनिक भारत के राष्ट निर्माता थे अंबेडकर , और अंबेडकर समाज सुधारक के साथ दूरदर्शी नेता थे l प्रमोद कुमार ने अंबेडकर जी के शब्दों को कोड करते हुए बताए कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितने पिएगा ओ उतना ही दहाड़ेगा l भारत में समता मूलक समाज की स्थापना कराने में अहम भूमिका निभाई l वही संगठन साथी डॉ .जितेंद्र ने कहा कि भारत को एकता की सूत्र में पिरोने में अंबेडकर जी का अहम योगदान रहा है l श्याम लाल ने बताया कि समाज को अंबेडकर जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है lऔर उनकी जीवनी को अपने अंदर उतारने की ज़रूरत है l बसंती देवी ने कहा हम सभी को जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर देश हित के लिए खड़े रहे l आज समाज में हम लोगों को भी चाहिए कि हर एक लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और उनका साथ दे l बैठक में प्रमोद, चंदा देवी , जसवंत, भुनेश्वर , जितेंद्र , रविंद्र बसती देवी , शिला देवी, संजीव, लक्ष्मण खरवार, संतोष, रामजग आदि संगठन के साथी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?