बांग्लादेश हिंदू उत्पीड़न के विरोध में कल बंद का आह्वान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिले के विभिन्न संगठनों ने बैठक कर बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न किए जाने के मुद्दे पर 24 को प्रस्तावित भारत बंद के कार्यक्रम को सफल बनाने का फैसला किया गया।

इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर हुई बैठक में बांग्लादेश की कठोर शब्दों में आचोलना की गई। चेतावनी दी गई कि यदि हिंदुओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो बांग्लादेश के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
वही श्री राम दरबार अखाड़ा महामंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता व गायत्री परिवार की गायत्री ज्ञान मंदिर में जिला समन्वयक राजकुमार ह्लतरुणह्वकी अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन को सफल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। कहा गया कि 24 अगस्त को हिंदू धर्म रक्षा समिति की तरफ से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हिंदू महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण, जोर- जुल्म के विरोध में होने वाले विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया जाएगा। इसके विरोध में आयोजित जुलूस में गायत्री परिजन प्रतिभाग करेंगे। बैठक में आचार्य अरविंद कुमार सिंह, प्रकाश केसरी, गोविंदजी, प्रदीप बालाजी, गीता देवी, आदि गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे। वहीं राणी सती महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड महिला की अध्यक्षा प्रतिभा कानोडिया व सचिव रितु जालान ने जनपदवासियों से 24 को बंद का अनुरोध किया है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?