बजाज टूव्हीलर न 160 UG का हुआ स्टंट शो, NS400z मोटर साईकिल हुआ लंच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। बजाज ऑटो लिमिटेड द्वारा अपने अधिकृत डीलर सिंह बजाज के सहयोग से राबर्ट्सगंज ( रामलीला मैदान ) मे शनिवार को सांय असाधारण बाइकिंग पल्सरमेनिया का आयोजन किया गया, जिसमें 3000 से अधिक बाइकिंग प्रेमियों ने भाग लिया।
प्रारंभ में कार्यक्रम का शुभारंभ देवेन्द्र भाई पटेल भाजपा प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा व अजित रावत सदर ब्लाक प्रमुख
….. और बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर आरिफ अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया।
पल्सरमेनिया में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टंट राइडिंग टीम द्वारा सिग्नेचर स्टंट शो का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजीकृत प्रतिभागियों के लिय चैलेंज जोन जैसे कार्यक्रम को शामिल किया गया था । प्रतिभागियों ने अपने बाइकिंग कौशल का भरपूर परीक्षण वहां बनाए गए N160 चैलेंज जोन में हिस्सा लेकर किया । इसमें शीर्ष पर रहने वाले तीन राइडर्स को पल्सर मर्चेंडाइज से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सिंह बजाज के एम. डी. रमेश सिंह ने बताया कि बजाज का N160 टू व्हीलर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक है । N 160 टूव्हीलर अपने सेगमेंट में इंडिया की पहली डबल चैनल एबीएस है, और NS400z बजाज की नई पेशकश है जो की पल्सर सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है , साथ में इसमें ट्रैक्शन कण्ट्रोल और राइड मोड्स जैसे अनेक फीचर हैं ये सभी टूव्हीलर राबर्ट्सगंज में बजाज के सभी शोरूम में टेस्ट ड्राइव किया जा सकता है । इसके लिए फाइनेंस वह एक्सचेंज ऑफर चल रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अभूतपूर्व स्टंट और चैलेंज जोन था जहां प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्ण हिस्सेदारी दिखाई
इस अवसर पर बजाज ऑटो क एरिया मेनेजर आरिफ अहमद ने 2व्हीलर्स की विसेस्ता सर्विस सुविधा व कंपनी की योजनाओं से भी अवगत कराया।
.

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?