वध के लिए ले जा रहे दो पिकअप पशुओं को बभनी पुलिस ने पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – एक दर्जन भैंसों के साथ पुलिस ने दो पिकअप किया जप्त

O – तस्कर फरार वध के लिए ले जा रहे दो पिकअप पशुओं कों बभनी पुलिस ने पकड़ा

महुआदोहर के पास बभनी पुलिस ने दो पीक अप पकड़ा

बभनी (सोनभद्र) । बध के लिए दो पीक अप से ले जा रहे 12 भैंसों को बभनी पुलिस ने रविवार को भोर में महुआदोहर जंगल में पकड़ लिया। वहीं सभी तस्कर दोनों पीक अप छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मय वाहन भैंसों को थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की तरफ से रेणुकूट की ओर जा रहे पीक अप से लदे भैंसों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के बाद दोनों पीक अप पर छः छः भैंस लोड थे। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर पीक अप को खड़ा कर भागने में सफल हो गए। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ से कट रोड से दो पीक अप आ रही थी।जब दोनों पीक अप को रोकवाया गया तो चालक मौका देखते ही पीक अप खड़ा कर मौके से फरार हो गए। पुलिस जब पीक अप की तलाशी ली तो दोनों पीक अप पर 12 भैंस लोड थे।सभी भैंसों को थाने ले आया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी 12 भैंसों को ग्रामीणों को सुपुर्द किया जाएगा तथा वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?