ग्रामीण अंचलों मे निजि कम्पनियों के नेटवर्क की समस्या से आजीज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – बेमतलब साबित हो रहा रिचार्ज

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के विभिन्न गांवों में निजि कम्पनियों के नेटवर्क की समस्या जुझ रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कम्पनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विकास खण्ड बभनी के ग्रामीण अंचलों में में नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया गया। बुधवार को बरवाटोला और सतबहनी के ग्रामीणों ने निजि कम्पनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीण राम प्रसाद, राम लाल, शिव प्रसाद, जीतेन्द्र कुमार, सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निजि कम्पनियों द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं का शोषण किया जाएगा।निजि कम्पनी द्वारा प्रत्येक माह रिचार्ज उपभोक्ता कर रहे है‌ लेकिन घटिया नेटवर्क सुविधा के कारण लोगों को नेट और बात करने की सुविधा नहीं मिल पा रहा है।हालत यह है कि बात करने के लिए लोगों को निश्चित स्थान पर जाकर बात करना पडता हैजिसकों लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?