एआरटीओ व पुलिस विभाग संयुक्त टीम बनाकर यातायात नियमो के प्रति लोगो को करे जागरूक:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। यातायात नियमो का पालन करने के लिए आम जनमानस को अभियान चलाकर यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जाय।इसके साथ ही बाइक चालकों को हेलमेट कार चालको को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर विद्यालयों की बसों के फिटनेस किया जाय। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान कही।

जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये।

उन्होंने कहा कि दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन सीट बेल्ट के साथ कराया जाये। ड्राइविंग लाइसेंस की चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरूकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गढ्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं, विद्यालयों की बसों की जाॅच कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है की नही तथा वाहन चालक के वैध लाइसेंस की जाॅच भी कर ली जाये। इसके साथ ही सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस की दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सके।

उन्होंने कहा कि एसीपी टोल प्लाजा व अधिशासी अभियन्ता जल निगम ओवर ब्रिज के बगल की सर्विस लेन सड़क की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के अन्दर कराना सुनिश्चित करेंगें, एक सप्ताह में मरम्मत का कार्य पूर्ण न होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में दुर्घटना को कम करने सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्था की जाये। स्कूल वाहनों के स्वस्थ्यता प्रमाण पत्र व स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन भी कराया जाये, स्प्रीट ब्रेकर की मरम्मत भी करायी जाये और ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये।

ओवरलोड सवारी वाहनों का भी चालान किया जाये, ओवरलोड सवारी वाहनों के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। इसकी विशेष निगरानी की जाये, उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रूकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने हेतु स्कूलो में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।

बैठक में एआरटीओ राजेश्वर यादव, सीओ सदर संजीव कुमार कटियार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?