आरबी
पुलिस कोतवाली के सामने मन्दिर के पुनरोद्धार कार्य को चल रही थी खुदाई
राजा जरासन्ध की बतायी जा रही सम्पूर्ण भूमि
एटा(उत्तर प्रदेश)। जनपद के जलेसर कस्बा में पुलिस कोतवाली के सामने चल रहे हनुमानजी मन्दिर के पुनरोद्धार कार्य के दौरान हुई खुदाई में भी निकला एक प्राचीन कुआं जिसकी गहराई 200 से 250 फीट करीब बताई जा रही। प्राचीन कुआं निकलने पर यह सूचना आग की तरह फैल गयी और कुआं देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे गये। एसएचओ जलेसर डॉ0 सुधीर कुमार ने मंदिर और कुंए के जीर्णोद्धार में जनसहयोग दिया और कस्बे के लोगो ने चंदा इकठ्ठा कर इस मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वही भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लखन यादव और रशीद अंसारी आदि ने किला स्थित सरकारी भूमि एवं शत्रु संपत्तियों की जांच कराए जाने की मांग किया है।
सनातन धर्म के अवशेष हर जगह निकल रहे हैं एक धर्म विशेष के द्वारा किए गए सनातनियों पर जुल्म की निशानियां उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत वर्ष में मिल रही हैं,यहां नास्त्रेदम्मस की भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। जलेसर कोतवाली के सामने बने भगवान श्री रामचंद्र मंदिर के निकट पड़ी भूमि पर नगर के नागरिकों द्वारा मंदिर का जीणोद्धार कराया जा रहा था। मंदिर के चारों ओर दीवाल बन चुकी थी इस दौरान हो रहे मिट्टी भराव के दौरान मंदिर के ठीक सामने विशाल कुआ निकला इस कुएं को बुजुर्गों द्वारा सैकड़ो वर्ष पुराना बताया जा रहा है कुए की बनावट भी सैकड़ो वर्ष पुरानी दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि जलेसर कोतवाली जिस स्थान पर बनी है यह संपूर्ण भूमि राजा जरासंध की थी जो अव तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन के कब्जे में है नगर पालिका का निर्माण 1886 में हुआ था उसी समय कोतवाली का निर्माण भी हुआ था पालिका एवं कोतवाली का जीर्णोद्धार हो चुका है उक्त सरकारी भूमि पर सैकड़ो लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान आदि बना लिए हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेशों के उपरांत भी प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लखन यादव और रशीद अंसारी आदि ने किला स्थित सरकारी भूमि एवं शत्रु संपत्तियों की जांच कराए जाने की मांग की है।







