पैगम्बर हजरत मोहम्मद पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर हो कड़ी कार्रवाई: अमान खां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन और अजमत ए मुस्तफा फाउंडेशन ने महाराष्ट्र में नफरत फैलाने वाले रामगीर नामक युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।

जिला महासचिव अमान खान ने कहा कि महाराष्ट्र के रामगीर नामक युवक ने अनुचित बयानों के कारण पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के सम्मान का अपमान हुआ है। उक्त बयान को तत्काल सोशल मीडिया से हटाने और अपलोड कर वायरल करने वाले पर कानूनी कार्रवाई हमारी प्रमुख मांग है। इस तरह के लोग से महाराष्ट्र ही नही देश का माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे इसलिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

वही इस मामले को लेकर अजमत ए मुस्तफा फाउंडेशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद आलम ने कहा कि इस तरह के बयानों से देश मे हालत दिन व दिन बदतर होते जा रहे है, समुदाय की ओर से हम सबकी मांग है कि रामगीर को कड़े कानून के तहत तुरन्त गिरफ्तार किया जाय। यदि ऐसा नही हुआ तो मुसलमानों का गुस्सा स्वभाविक है।

इस मौके पर मौसूद कारी, हाफिज शरीफ खां, शायरे इस्लाम,गुलाम रजा, नफीस आलम, गुलाम हफीज, कारी गुलाम सरवर, शेराज हुसैन, मौलाना फिरोज, मौलाना सहजाद, हामिल नुमान आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?