Trending News
नौगढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों का मतदाता पंजीयन हुआ, राजकीय महाविद्यालय में लगा विशेष शिविर, 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके छात्रों से फॉर्म-6 भरवाया वन भूमि पर अतिक्रमण में लगा ट्रैक्टर पकड़ा, चंदौली के मझगाई रेंज में वन विभाग ने की कार्रवाई तीन किलोमीटर कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की सड़क के लिए सौंपा ज्ञापन पीएलवी ने कानून की जानकारी दी, कम उम्र में शादी पर दो साल तक की सजा और एक लाख रुपए तक जुर्मानानौगढ़ के स्कूल में छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया, संविधान ज्ञान प्रतियोगिता में अंकित राज प्रथम, चंदौली के अमदहां चरनपुर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम नौगढ़ के जमसोत और सेमरसाधोपुर पहुंचे CO देवेंद्र कुमार और थाना प्रभारी, चुनाव से पहले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान – स्वतंत्र देव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रभात
दुद्धी(सोनभद्र)।लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार तेज हो गया है, शनिवार की शाम पौने सात बजे केबिनेट मंत्री जल शक्ति व सिंचाई स्वतंत्र देव सिंह ने अमवार में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कनहर बांध में पानी भरा जाएगा और यहां के किसानों को नहरों से पानी उनके खेतों तक पहुँचाया जाएगा जिससे यहां के किसान समृद्ध होंगे उन्होंने कहा कि विस्थापितों की सभी समस्यायों का निदान जल्द से जल्द किया जाएगा।

वे दुद्धी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड व अपना दल के प्रत्याशी रिंकी कोल के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ,कहा कि जब जब कमल खिलता है तो योगी मोदी की सरकार ,आदिवासी गिरिवासियो का मकान बनवाते है ,लोगों भरपूर बिजली मिलती है , कहा कि पहले कोई घर से बहन बेटी नही निकलती थी लेकिन आज 12 बजे रात को भी बेटी घर से बाहर निकलती हैं और अपने आपको सुरक्षित महसूस करती है। 2017 से पूर्व लाइट नही आती थी लेकिन आज 18 घंटे बिजली मिलती है ,पहले पानी का किल्लत था लेकिन आज हर घर नल योजना के तहत घर घर जल पंहुचाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। पहले की सरकार कांवर यात्रा पर प्रतिबंध लगाती थी लेकिन योगी मोदी की सरकार जब से आई है तब से कांवर यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है।

संजीव गोंड ने कहा कि देश मे तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधान मंत्री बनने जा रहे है, यहां की समस्यायों से सरकार अवगत है जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी आये हुए लोगों से मोबाइल की लाइट जलवाकर मोदी योगी के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?