स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर सभी मूलभूत आवश्यक सुविधाएं करायी जाये सुनिश्चित

सोनभद्र। लोकसभा और दुद्धी विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाये रखने के लिए आज प्रेक्षक जी0 जया लक्ष्मी व जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी रवाना स्थल राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने पालीटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए लगाये जाने वाले टेबल, बेंच, बैरेकेटिंग व्यवस्था, मतगणना कार्मिकों के बैठने की सुविधा को देखी और समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल की तैयारियों हेतु बनाये गये रूट चार्ज व नक्शें का मिलान करते हुए कहा कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही पोलिंग पार्टी रवाना की जाये। इस दौरान  प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखने व मतगणना के दौरान व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी हेतु कालेज के विभिन्न कक्षों का स्थलीय निरीक्षण कर मतगणना व स्ट्रांग रूम हेतु की गयी तैयारियों का जायजा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?