नौगढ़ के बरवाडीह में व्यापार मंडल की गोष्ठी व चुनाव सम्पन्नछोटेलाल जायसवाल अध्यक्ष, अखिलेश जायसवाल युवा अध्यक्ष बने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत बरवाडीह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार को बरवाडीह बाजार में भव्य गोष्ठी एवं व्यापारी चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

चुनाव में सर्वसम्मति से छोटेलाल जायसवाल को व्यापार मंडल का अध्यक्ष तथा अखिलेश कुमार जायसवाल को युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें व्यापारी हित में जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।

जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल ने नवनियुक्त अधिकारियों को संगठन की गोपनीयता बनाए रखने और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन की कार्यप्रणाली समझाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने राम श्रीराम जी अमन यादव (एडवोकेट) को जिला विधिक सलाहकार तथा मीडिया प्रभारी मदन मोहन विश्वकर्मा का सम्मान किया।

कार्यक्रम में तहसील महामंत्री लाल साहब यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष तिवारीपुर गुलाबचंद केसरी, कोटेदार संघ अध्यक्ष रामबाहाल यादव, ग्राम प्रधान बजरडीहा संजय यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मणपुर सुरेंद्र कुमार पाल, समाजसेवी सियाराम यादव, प्रेमनाथ तिवारी, पूर्व उद्यान निरीक्षक सुंदर सोनार, प्रदीप कुमार यादव (एडवोकेट), अमरनाथ यादव, शंभूनाथ खरवार, डॉ. अफसर खान, अमित कुमार पाल, नीरज कुमार पाल, रमेश जायसवाल, श्यामसुंदर जायसवाल, लालजी पाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्द्र से भरा रहा। सभी ने एकजुट होकर व्यापारियों के अधिकार और क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?