खनन हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए एडीएम न्यायिक नामित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में मे० कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में हुई घटना की मजिस्ट्रियटल जॉच के लिए रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने बताया कि ओबरा क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में स्थित मे० कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में 15 नवम्बर को समय लगभग 03ः30 बजे से 04ः30 बजे के मध्य खदान/पहाड़ का हिस्सा भसक जाने से मौके पर उसके नीचे मजदूरों के दबने की दुःखद घटना घटित हुई है।

उक्त घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य किया गया। उक्त घटना मौजा-बिल्ली मारकुण्डी स्थित 10 वर्षीय खनन पट्टा मे० कृष्णा माइनिंग वर्क्स के पार्टनर मधुसूदन सिंह व दिलीप केशरी के खनन क्षेत्र आराजी संख्या-4823, 4821, 4814, 4847, 4848, 4849, 4850, 4851, 4860 मि0 4771, 4772, 4780, 4782, 4784, 4885, 4815मि0, 4816 मि०, 4817 मि0, 4818मि० कुल रकबा 8.79 एकड़ में घटित हुई है।

उक्त के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी, ओबरा द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त घटना मजिस्ट्रियल जॉच कराये जाने की आवश्यकता है। उक्त घटना की मजिस्ट्रियटल जॉच हेतु रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जॉच हेतु मजिस्ट्रेट नामित किया गया है जो घटना के कारणों की तथ्यगत मजिस्ट्रियल जॉच पूर्ण करते हुए अपनी जॉच आख्या विलम्बतम एक पक्ष में उपलब्ध करायेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?