जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं नें किया भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का विंढमगंज बुटबेढवा ग्राम पंचायत भवन पर प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हें माला पहनाया और गले मिलकर बधाई दी। श्रवण सिंह गोंड ने बताया कि दुध्दी विधानसभा को आगामी चुनाव में मॉडल विधानसभा बनाने के लिए कमर कस लेना है। जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओ का अपार सहयोग और भाजपा नेतृत्व का मै सदैव आभारी रहूँगा,जिनके बदौलत जनपद की जिम्मेदारी दोबारा मिल सका।सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग देगें।जिनकी रक्षा-सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। किसी भी कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे।उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व का मै आभारी हूँ। जिन्होने मुझ पर विश्वास जताया । उन्होने कहा कि संगठन को और दुरूस्त व मजबूत किया जाएगा ताकि हर बूथ पर किसी भी चुनाव में जीत का डंका बज सके।इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ग्राम प्रधान तारा देवी, दूध्दि चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी और बुल्लू,मोनू कुमार जायसवाल, पप्पू गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, लक्ष्मी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?