एक्शनएड ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संगठित होकर ही योजनाओं का लाभ मिलेगा”निशा कुरैशी

सोनभद्र । विकासखंड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत लोढ़ी के पंचायत भवन में मंगलवार को एक्शनएड के सहयोग से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं, किशोरियों, मजदूरों और वंचित वर्ग को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
शुभारंभ और जानकारी
कार्यक्रम का शुभारंभ एक्शनएड की सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुरैशी ने परिचय सत्र के साथ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना, श्रम विभाग पंजीकरण, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला गैस योजना, छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
निशा कुरैशी ने कहा कि “समाज के गरीब, मजदूर एवं असंगठित वर्ग को अपने अधिकारों की रक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संगठित होकर मजबूत संगठन बनाना होगा।” उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। अन्य वक्ता
DDWS से आए भूषण जॉर्ज ने दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं और दिव्यांग पेंशन के प्रावधान बताए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया।
वन स्टॉप सेंटर, जिला प्रोबेशन कार्यालय की काउंसलर रेनू सिंह ने स्पॉन्सरशिप योजना और अन्य बाल संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लाभ लेने की प्रक्रिया और पात्रता पर प्रतिभागियों की जिज्ञासाएं भी दूर कीं।
प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उपस्थित निर्मला मसीह, विजय कुमार गौतम, विजेंद्र कुमार, मनसा कुमारी, शांति कुमारी, रीना देवी, सुमित्रा देवी, रीता देवी, सीता देवी, बिफनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?