टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने अभिषेक जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में टेनिस बाल क्रिकेट संघ की नयी कमेटी का गठन रविवार को चुर्क में प्रदेश उपाध्यक्ष असलम वारसी द्वारा किया गया। जिसमे अभिषेक कुमार जायसवाल को जिला अध्यक्ष और प्रदीप शर्मा को सचिव नामित किया गया।

जनपद में टेनिस बाल क्रिकेट संघ का गठन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष असलम वारसी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार जायसवाल को नामित किया गया जबकि टीजर- अरविंद कुमार जायसवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन जायसवाल, उपाध्यक्ष – गणेश जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, राजन कुमार मौर्य, सचिव – प्रदीप कुमार शर्मा, सह सचिव-माधुरी देवी और सूर्य प्रकाश चौरसिया को बनाया गया है।

जनपद की नव गठित टेनिस बाल क्रिकेट संघ के पदाधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष

वही प्रदेश उपाध्यक्ष असलम वारसी ने बताया कि टेनिस बॉल क्रिकेट सभी एशियाई देशों में खेला जाने वाला एक प्रसिद्ध खेल है। एशियाई चैम्पियनशिप, दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप और द्विपक्षीय श्रृंखला भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का हिस्सा हैं। सीनियर नेशनल, सब- जूनियर नेशनल (अंडर 17), जूनियर नेशनल (अंडर 19), अंडर 14, फेडरेशन कप, ऑल इंडिया चैंपियनशिप देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाली मुख्य राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप हैं, जहां सभी 31 राज्यों की लड़के और लड़कियों की टीमें भाग लेती हैं।टेनिस बॉल क्रिकेट की लोकप्रियता और क्रेज को देखते हुए भारत सरकार ने 1999 में टेनिस बॉल क्रिकेट को मान्यता दे दी साथ ही भारत सरकार ने इस खेल को स्पोर्ट्स कोटा जॉब्स में भी शामिल कर लिया। टेनिस बॉल क्रिकेट के मेधावी और पदक विजेताओं को निम्न पदों पर नौकरी भी मिलती है। टेनिस बाल क्रिकेट से अभी आयकर विभाग , सीमा शुल्क व अप्रत्यक्ष कर विभाग और भारतीय डाक घर विभाग में नौकरी स्पोर्ट कोटा से मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?