कनहर नदी में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दूसरे दिन मिला शव

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज सोनभद्र
थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर नदी के जोरकहु पिकनिक स्पॉट में बीते शनिवार को परिजनों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई थी, आज सुबह गोताखोर व स्थानीय लोगों की मदद से शव को स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में शव निकाल कर अन्त्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, आदर्श कुमार (27) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम जाबर, अपने परिवार और कुछ परिचितों के साथ बीते शनिवार को दोपहर में जोरकहू पिकनिक मनाने गया था। वहां मस्ती के दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, वह डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक आदर्श लापता हो चुका था। पुलिस की मौजूदगी में युवक आदर्श को खोजने में जुट गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से देर रात तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। रविवार को शव को बाहर निकाल लिया गया घटना पर थाना प्रभारी द्वारा पंचनामा कर दुद्धी पीएम हाउस भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, आदर्श इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। होली की छुट्टियों में वह घर आया था और परिवार के साथ पिकनिक मनाने जोरकहू गया था। लेकिन वहां यह हादसा हो गया, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है आदर्श की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम छा गया है। जिसने भी यह खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?