धान के बोझ उठाते समय सर्प ने युवक को डंसा , हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के देवनाटोला गांव का मामला

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवनाटोला गांव में वृहस्पतिवार की शाम को धान का बोझ उठाते समय सर्प ने डंस लिया जिससे युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र रामधन 24 वर्ष निवासी देवनाटोला ग्राम बभनी वृहस्पतिवार को अपने खेत में धान का बोझा उठा रहा था।दिनभर बोझा उठा कर ढुलाई करता रहा।शाम के समय लगभग चार बजे वह धान का बोझ उठा रहा था कि उसी में छुपा सर्प ने डंस लिया और वह चिल्लाने लगा।आवाज सुनकर लोग दौड़े तो उसने बताया। उसके भाई रघुनाथ ने अपने भाई को लेकर झाड़-फूंक कराने लगा।कुछ घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी और देर रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।


वही इस सम्बंध में उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया आगे की विधिक कार्रवाई की जाय है।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?