कोहरे के कारण खड़ी कन्टेनर में घुसी कार, पिता-पुत्र सहित चार की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्रयागराज – वाराणसी मार्ग पर कछवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ जब एक स्विफ्ट कार प्रयागराज से वाराणसी जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मारते हुए एक कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह विजिबिलिटी कम होना और चालक की लापरवाही है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है और लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी टैंकर में पीछे से आ रही है कार अनियंत्रित होकर उसमें घुस गई है ।जिससे कार सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि कार की चपेट में आने से दो व्यक्ति जो अभी अज्ञात हैं । वह रोड क्रॉस कर रहे थे, उनकी भी मौत हुई है ।
सड़क सुरक्षा अभियान एवं यातायात माह के दौरान हुए हादसे में कहा कि वाहन चालक सजकता से गाड़ी चलाए । बहुत तेज ना चलाएं, नींद लग रही है तो नींद को गाड़ी रोक कर पूरी कर ले । कहा कि हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना है । चाहे वह नींद लगने से हुई हो या किसी अन्य कारण से यह जांच का विषय है ।
जनपद पुलिस यातायात माह में अभियान चला कर लोगो को जागरूक करने के काम किया जाता है । प्रयागराज वाराणसी के बीच कटका में करीब डेढ़ किलोमीटर का क्षेत्र मिर्जापुर के कछवां थाना में आता है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?