थाना समाधान दिवस पर आयी कुल 151शिकायते,62 का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण का पुलिस अधीक्षक ने दिया निर्देश

जनपद के सभी थानो पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना ओबरा पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने सदर कोतवाली पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

वही जनपद में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।

जनपद में पुलिस से सम्बन्धित प्राप्त कुल 23 प्रार्थना पत्रों में से 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण तथा राजस्व से सम्बन्धित कुल 128 प्रार्थना पत्रों में से 50 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस आज थाना समाधान दिवस पर कुल 151 प्रार्थना पत्रों में से 62 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष  प्रार्थना पत्रों का निस्तारण आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?