नौगढ़(चंदौली) मोहर्रम के अवसर पर नौगढ़ कस्बे में शांति और श्रद्धा के साथ ताज़िया जुलूस निकाले गए। जुलूसों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया और अलम, ताज़िया एवं झांकियों के साथ कर्बला की याद ताजा की।

कस्बा नौगढ़ में मुख्य जुलूस जामा मस्जिद चौक से निकला जो मोहल्लों से होते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरता हुआ कर्बला पर समाप्त हुआ। इस दौरान या हुसैन की सदाओं के बीच श्रद्धालु नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। स्थानीय युवाओं ने ढोल और कर्बलायी गीतों के माध्यम से माहौल को और भावुक बना दिया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव मय पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस मार्ग पर मौजूद रहे।


इस अवसर पर नौगढ़ बीडीसी अनील शर्मा उर्फ(गुड्डू शर्मा) और पिंकी शर्मा उर्फ (अमरनाथ शर्मा) ने लोगों को शरबत पिला कर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। और मोहर्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।






