गरीब किसान के कच्चे घर मे लगी आग,दो मवेशी की मौत और गृहस्थी हुई खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार की दोपहर में एक कच्चे मकान मे अचानक आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गयी और घर में रखा गृहस्थी का सारा समाना भी खाक हो गया। इस घटना पर घर के स्वामी में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी शोभनाथ यादव का खपरेल कच्चा के मकान मे मंगलवार को दोपहर मे अचानक धुआँ उठने लगा तो घर से दूर खेत मे काम कर रहे पीड़ित किसान के परिजनों ने देखा तो शोर मचाना शुरु किया।  जब तक शोर गुल सुनकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचते तब तक आग पुरे घर को अपने आगोश मे ले चूका था।

वही देखते ही देखते दरवाज़े पर बंधे दो पशु और घर मे रखा धान, गेहूं, चना, सरशो, के साथ ही गृहस्थी का पूरा समान कि जलकर खाक हो चुकी है। घटना के समय पीड़ित किसान शोभनाथ रिस्तेदारी मे गया हुआ था और घर के लोग खेत मे फसल काटने गए थे।

पीड़ित के अनुसार इस अगलगी मे करीब ढाई लाख कि छति हुई है ग्राम प्रधान विमल यादव ने जोरूखाड़ लेखपाल अशोक कुमार को सुचना देते हुए तहसील प्रशांसन से तत्काल मुख्यमंत्री आवास के साथ ही उचित मुआवजे कि मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?