कोयल लोड ट्रक ने दिव्यांग युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

दिव्यांग पत्नी, नाबालिग दो बेटियां व एक बेटे सहित मां के सामने भरण पोषण की समस्या

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। रीवा -रांची नेशनल हाइवे पर स्थानीय  थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह कोन मोड चौराहे के पास दुद्धी की ओर से कोयला लोड ट्रक ने ट्राई साइकिल से सड़क क्रॉस कर रहे दिव्यांग युवक को टक्कर मार दिया,जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वही चालक मौके पर ट्रक छोड़ फरार हो गया ,घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को थाने ले गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पैर से दिव्यांग दशरथ राम (40 वर्ष ) रविवार की सुबह नेशनल हाइवे पार कर रहा था कि दुद्धी की तरफ से आ रही कोयला लदी ट्रक ने ट्राई साइकिल में टक्कर मार दिया। वही घटना की खबर मिलते ही मृतक की दिव्यांग पत्नी अंशु देवी अपनी दो बेटियों प्रियांशी कुमारी (10 वर्ष) व नंदनी कुमारी (8 वर्ष),  सास व पड़ोस के लोगों के साथ मौके पर पहुंची जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक का बड़ा लड़का जयप्रकाश लगभग 14 वर्ष बाहर मेहनत मजदूरी करने गया हुआ है।

मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांग युवक एक छोटी सी परचून की दुकान से अपनी दिव्यांग पत्नी समेत बच्चों के साथ-साथ अपनी मां का भरण पोषण करता था। अब इनके परिजनों का भरण पोषण कौन करेगा इस बात का चिंता है।

वही सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दुद्धी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और इस दुर्घटना के बाद लगे जाम को बहाल कराया।  पुलिस ने ट्रक को थाने ले गयी और फरार चालक की तलाश में जुट गयी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?