राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सरदार पटेल को किया नमन

IMG 20261031 WA0000
IMG 20261031 WA0000

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह ने कहा – 562 रियासतों को जोड़कर पटेल ने बनाया अखंड भारत

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित विंध्य कन्या महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह और मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह ने सरस्वती जी और सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं ने लौह पुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे।
प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता और राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत में 562 देसी रियासतों के एकीकरण की महान चुनौती को सफलतापूर्वक हल कर अखंड भारत का निर्माण किया। 1947 के भारत-पाक युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 1991 में मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में सरदार सरोवर बांध के सामने उनकी विशाल प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी राष्ट्र को समर्पित की। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1555
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?