Trending News
अपर पुलिस ऑपरेशन ने परेड की सलामी लिया,परखी पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता नौगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, पांच बीघा वनभूमि कराई अतिक्रमण मुक्त, मझगाई, जयमोहनी और नौगढ़ रेंज की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, अतिक्रमणकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई म्योरपुर मे एकता, भाईचारे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण संपन्न सोनभद्र की जड़ी-बूटियों को मिलेगी नई पहचान, CSIR की टीम ने किया अध्ययन नौगढ़ : कुएं में गिरे 80 साल के बुजुर्ग हुई मौत, पानी के इंजन का पाइप बांधते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक नौगढ़ में 42 महिलाओं ने सिलाई का हुनर सीखा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दिन का प्रशिक्षण पूरा हुआ

नौगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, पांच बीघा वनभूमि कराई अतिक्रमण मुक्त, मझगाई, जयमोहनी और नौगढ़ रेंज की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, अतिक्रमणकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

image editor output image 318789376 1793078781184
image editor output image 318789376 1793078781184

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ वन क्षेत्र के महादेवा सेक्शन के धनकुंवारी में वनभूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पर वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब पांच बीघा आरक्षित वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान में मझगाई, जयमोहनी और नौगढ़ रेंज की टीमें शामिल रहीं।

जानकारी के अनुसार, धनकुंवारी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा आरक्षित वनभूमि पर अवैध कब्जा करने की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया। मझगाई रेंज की टीम ने अन्य रेंजों के वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। वन विभाग की टीम को देखकर वहां हड़कंप मच गया और अवैध कब्जे की गतिविधियों पर रोक लगी।

अभियान के दौरान वनकर्मियों ने भूमि का भौतिक निरीक्षण और सीमांकन कर उसे अपने नियंत्रण में लिया। विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

मझगाई रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि करीब पांच बीघा वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। चिह्नित लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जा, निर्माण और पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?