सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में काशी क्षेत्र भाजपा के महामंत्री अजीत रावत, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या उपस्थित रहे।
स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सादगी, स्वच्छता, सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में राज नारायण तिवारी, रीता गुप्ता, आलोक रावत, देव मिश्रा, संतोष भारती, धीरेंद्र पांडेय, रंजन पांडेय, अनुराग बंटी, मनोज पासी, राकेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








