सोनभद्र। शुक्रवार को UPI ट्रांजेक्शन पर 0.40% MDR शुल्क लगाए जाने के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाया गया। सोनभद्र के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर “नो UPI” का पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया और ग्राहकों से नगद भुगतान लिया, ऑनलाइन पेमेंट नहीं लिया।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आंदोलन में भागीदारी करने के लिए सभी व्यापारियों का आभार जताया और कहा कि व्यापारी देश की प्रगति में बढ़-चढ़कर योगदान देता आ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की जरूरत है, न कि नए-नए टैक्स थोपने की। सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और जनहित में MDR शुल्क वापस ले।
उन्होंने कहा कि समाधान होने तक उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार संघर्ष करता रहेगा।








