सोनभद्र। महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश समृद्ध होगा, नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत बनाएगा और त्योहारों पर लोकल फॉर वोकल के संदेश के साथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने अपने बूथ संख्या-17 पर बूथ के निवासियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया थी। बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक पर करारा जवाब दिया जाएगा। आज भारत जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज 27 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल की 100वीं जयंती है। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को दिशा दी, जिसका परिणाम आज अयोध्या में भव्य मंदिर है।
पीएम ने त्योहारों पर लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने, नशा मुक्त युवा अभियान और पोषण माह पर भी चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’, गुजरात की मिलेट्स वांगी स्पर्धा, महाराष्ट्र और मिजोरम की पहल का जिक्र किया और बताया कि 9 करोड़ लाभार्थी पोषण ट्रैकर से जुड़ चुके हैं।
इस मौके पर मिठाई लाल सोनी, सभासद विनोद सोनी, कृपाशंकर, विकास सिंह चंदेल, अजीत पटेल, संदेश पटेल, अश्वनी, अनूप पांडेय, राहुल, गुनगुन, संतोष, बबलू, श्यामलाल, रिशु, पुरुषोत्तम सेठ, राजन सोनी, सुरेश यादव, संजू पांडेय, विष्णु चौबे, छोटू सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






