सोनभद्र। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पूरे यूपी के 75 जिलों में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसी क्रम में सोनभद्र में भी रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें अभ्युदय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए लहू बहाया, हम देशवासियों की जान बचाने के लिए रक्त देंगे। आप सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करती, शहीदों के विचारों को जमीन पर उतारती है।
संगठन प्रभारी घोरावल ज्योतिजंग सिंह ने कहा कि राष्ट्रसेवा ही आम आदमी पार्टी का मूल संकल्प है।
संयुक्त जिला महासचिव जशवंत मौर्य ने कहा कि अस्पतालों में रक्त न मिलने से गरीब परिवारों को परेशानी होती है, एक कतरा रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।
जिला सचिव अरुण सिंह और महासचिव अनवर अली ने कहा कि इंकलाब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिला सचिव घमड़ी सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में युवाओं का सैलाब उमड़ा और सैकड़ों यूनिट रक्तदान हुआ।
इस मौके पर संतोष त्यागी, केवल सिंह कुशवाहा, नीरज पांडे, राजकुमार मौर्या, शैलेन्द्र मौर्या, समीर खान, राहुल मौर्या जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






