प्रजापति जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र/घोरावल। समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत सोमवार को विधानसभा घोरावल के केकराही में आयोजित हुई, जिसमें प्रजापति समाज का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्य अतिथि भदोही के जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कहा – “भाजपा सरकार शक्ति के बल पर पीडीए समाज को दबाना चाहती है, लेकिन पीडीए समाज डरने वाला नहीं है। भाजपा 2024 की महा हार की हताशा में लोकतंत्र की जगह लठतंत्र अपना रही है। पीडीए समाज ने ठान लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।”
जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं जो हर समाज को आगे बढ़ा रहे हैं और सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं।
कार्यक्रम को मुरली प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति, मदन प्रजापति, केवली देवी, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, डॉ. लोकपति पटेल, रमेश चंद दुबे, संजय यादव,जय प्रकाश उर्फ़ चेखूर पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?