म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय रामलीला मंच पर आगामी रामलीला मंचन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य मंचन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व कमेटी ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिस पर ग्रामीणों ने संतोष जताया। इसके बाद पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। गणेश कुमार जायसवाल के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मोनू जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। सुरेश उर्फ गुड्डू अग्रहरी को कोषाध्यक्ष, शुभम अग्रहरी को महामंत्री और पंकज सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सुजीत अग्रहरी, सुदेश उर्फ बुग्गी, संदीप अग्रहरी, मनदीप और अमित रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में पूर्व प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह, वीरेंद्र सोनी, होरीलाल पासवान, अफजल अंसारी, सुनील अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






