अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

पोल संख्या 48 के पास अंडरपास बनाने की मांग

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना अंतर्गत हरनाकछार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरपास बनाने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय, नई दिल्ली को पत्र भेजकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया है।


पत्र में बताया गया है कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद हरनाकछार के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रेलवे लाइन पार कर आवागमन करते हैं। आबादी के बीच सुरक्षित रास्ता नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी या आपात स्थिति में भी लोगों को रेलवे लाइन पार करके आवागमन करना पड़ता है। विद्यालय, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।


ग्राम प्रधान ने बताया कि इस समस्या को लेकर कुछ वर्ष पहले तत्कालीन सांसद पकौड़ी लाल कोल को भी ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर ज्ञापन सौंपा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने रेल विभाग से पोल संख्या 48 के पास अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की है, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।


इस मौके पर उपस्थित गंगा राम चंद्रवंशी,राम वृक्ष गुप्ता, श्रवण गुप्ता, दिनेश गुप्ता,हरिनाथ यादव, संजय कुमार यादव,ब्बलू चंद्रवंशी विरेन्द्र कुमार गुप्ता,देवनाथ गुप्ता,दिपक गुप्ता, उपेंद्र कुमार गुप्ता,राजू गुप्ता,जितेन्द्र प्रसाद विनोद कुमार गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?