जिले में खुला भारत की सबसे बड़ी कंपनी Agilus Diagnostics का सेंटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब महंगी जांचों के लिए नहीं जाना होगा बाहर

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। जिले के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बड़ी और महंगी जांचों के लिए वाराणसी या प्रयागराज का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भारत की सबसे बड़ी डायग्नोस्टिक कंपनी अगिलस डायग्नोस्टिक्स (Agilus Diagnostics) की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज में हो गई है। रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज रोड पर अगिलस डायग्नोस्टिक्स सेंटर की ओपनिंग हो चुकी है। सेंटर संचालक देवेश मिश्रा ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र जिले के मरीजों को ध्यान में रखते हुए यह सेंटर खोला गया है। उन्होंने बताया कि यहां विश्वस्तरीय तकनीक से सभी प्रकार की खून, पेशाब और अन्य पैथोलॉजी जांचें कम कीमत पर और पूरी विश्वसनीयता के साथ की जाएंगी। रिपोर्ट की गुणवत्ता और सटीकता भारत की टॉप लैब के मानकों के अनुसार होगी। इस सुविधा के शुरू होने से जिले के गरीब और आदिवासी मरीजों को काफी राहत मिलेगी और समय व पैसे दोनों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?