रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का हुआ स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वक्ता ने कहा – सोनभद्र के किसान-आदिवासी मुद्दों को सरकार तक पहुंचाएंगे, बागपत जैसी मजबूती लाओ

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) अनुपम मिश्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मधुपुर और हिंदुआरी में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले में प्रदेश अध्यक्ष ने किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विजयगढ़ वाटिका में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अनुपम मिश्रा रहे, जबकि प्रयाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुपम मिश्रा ने कहा – “संगठन को बूथ स्तर तक इतना मजबूत करो कि सोनभद्र से भी रालोद का जनप्रतिनिधि चुना जाए। बागपत और सहारनपुर जैसी मजबूती सोनभद्र में लानी है।” उन्होंने कहा कि सोनभद्र के किसानों और आदिवासी समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नजर में सोनभद्र के कार्यकर्ताओं के प्रति अपार स्नेह है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भदोही जिलाध्यक्ष सुनील पटेल, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि चौबे, पूर्व प्रमुख रमेश दुबे, बंशीधर पांडेय, रिंकू अग्रहरि, तेजबहादुर पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष शांति वर्मा और युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु सिंह ने किया। आभार जिला संगठन महासचिव धीरज चौबे ने व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?