23 सितंबर को नई समिति का होगा गठन
म्योरपुर/सोनभद्र। श्री रामलीला समिति रासपहरी की अनौपचारिक बैठक रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामदयाल प्रजापति ने की। बैठक में ग्रामीणों, समिति सदस्यों और रामलीला पात्रों ने आगामी रामलीला मंचन को लेकर विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रासपहरी में रामलीला का मंचन भव्यता और धूमधाम से किया जाएगा। सभी ने सहयोग से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सुनील कुमार अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, भोलानाथ सोनकर, अरुण प्रजापति, सीताराम, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में तय हुआ कि 23 सितंबर बुधवार को शाम 4 बजे रामलीला मैदान में औपचारिक बैठक होगी। जिसमें गत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा, पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई समिति का गठन होगा और आगामी मंचन की व्यवस्थाओं व दायित्वों का निर्धारण किया जाएगा। समिति ने सभी ग्रामीणों से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है।







