रंगमंच पर दिखेगी 25 साल की सेवा की कहानी:भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र में होगा ‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ का मंचन

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन सोनभद्र में किया जा रहा है।
भाजपा द्वारा जनपद की चारों विधानसभाओं में तिथिवार कार्यक्रम तय किया गया है। घोरावल विधानसभा में केकराही, करमा और मधुपुर में रविवार से मंचन शुरू हो गया है, जो 23 सितंबर तक चलेगा। रॉबर्ट्सगंज में 24 से 27 सितंबर, ओबरा में 28 सितंबर से 01 अक्टूबर और दुद्धी विधानसभा में 02 से 05 अक्टूबर तक नाट्य प्रस्तुति होगी।
इस नाटक के माध्यम से मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा यात्रा को जीवंत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक के प्रेरक प्रसंगों को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन से दर्शाया जाएगा। जनकल्याण, अंत्योदय और सुशासन से आए बदलावों को भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा – “नाट्य प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय बनाया गया है, ताकि पीएम मोदी की सेवा यात्रा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। कुशल कलाकार सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की कहानियों को मंच पर साकार करेंगे।”
भाजपा का यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों पर जनसंवाद स्थापित करेगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, महेश्वर चंद्रवंशी, प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?