रालोद प्रदेश अध्यक्ष का गौमाता मंदिर में सम्मान
सोनभद्र। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) अनुपम मिश्रा के सोनभद्र आगमन पर खोड़ैला स्थित गौमाता मंदिर में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने अंगवस्त्र और गुप्तकाशी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान रवि चौबे ने सोनभद्र के पर्यटन विकास और प्रकृति संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने रालोद संस्थापक, किसान मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा सोनभद्र को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की बात कहे जाने का जिक्र किया और जिले को प्राकृतिक विनाश से बचाने के लिए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, भोला पांडेय, राकेश देव, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, मालिक पटेल सहित दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।








