राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअरसोत में खेलकूद प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुअरसोत/सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअरसोत में प्रधानाचार्य रामेश्वरी के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
लॉन्ग जंप, हाई जंप, खो-खो, क्रिकेट और दौड़ सहित कई खेलों में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। पूरे विद्यालय परिसर में जोश का माहौल रहा।
सहायक अध्यापिका बिट्टू और प्रियंका सहित शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारा, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। बच्चों को खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?