खेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

IMG 20260925 080147
IMG 20260925 080147

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में खेत में काम कर रहे 58 वर्षीय अधेड़ की जहरीले सर्प के डंसने से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक असर्फी भुइयां खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम भी अस्पताल पहुंचे। मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, मुन्ना भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

चिकित्सक की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्पदंश से बचाव को लेकर सतर्कता जरूरी

बरसात और खेतों में कामकाज के दौरान सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय रहते चिकित्सकीय उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?