सामाजिक न्याय आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी का प्रदर्शन,

IMG 20260924 WA0008
IMG 20260924 WA0008

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सोनभद्र। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रविकांत ने किया।
ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण सामाजिक भेदभाव और अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है, इसलिए आरक्षित वर्गों के रिक्त और बैकलॉग पदों को शीघ्र भरा जाए।
प्रमुख मांगें — महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण और दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए अलग कोटा- लोकसभा व विधानसभाओं में ओबीसी को प्रभावी राजनीतिक प्रतिनिधित्व- जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम- उच्च न्यायपालिका में एससी, एसटी, ओबीसी का प्रभावी प्रतिनिधित्व- पदोन्नति में आरक्षण, सरकारी ठेकों व खरीद में आरक्षण, निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व- सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग समाप्त कर स्थायी नियुक्ति, सीवर सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह बंद- सफाई के दौरान मृत्यु पर परिवार को 30 लाख मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पुनर्वास- छात्रावासों का निर्माण और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को सुविधाएं
प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिला संयोजक संदीप कुमार, जिला प्रभारी अधिवक्ता रविशंकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल राव, विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, अमरेश, कमलेश, संतोष, दिनेश मास्टर, सोनू निगम, अरुण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?