एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र जागरण का संकल्प

IMG 20260924 WA0006
IMG 20260924 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र, शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में गुरुवार को एनएसएस स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया तथा सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापिका डॉ. अपर्णा त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। किसी भी समाज की समृद्धि का द्योतक उस राष्ट्र की सामाजिक समरसता और सद्भावना है।
विशिष्ट वक्ता प्राध्यापिका डॉ. आनंद प्रिया सिंह ने एनएसएस स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्य वक्ता पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभाकर लाल ने कहा कि समाज सेवा जीवन में सफलता का मंत्र है और इस मंत्र का पालन हर परिस्थिति में हितकर है।
संस्था प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटे लाल प्रसाद ने किया, जबकि स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह, पूनम, खुशबू, हिमांशु, सरस्वती, अंशु, मोती मुस्कान, साधना आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?