UPI पर MDR शुल्क लगाने के विरोध में व्यापार मंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा 2000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4% MDR शुल्क लगाने और 15 अक्टूबर से लागू करने का निर्णय न तो जनहित में है न व्यापार हित में। यह शुल्क व्यापारियों को अपनी जेब से चुकाना पड़ेगा।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल और महामंत्री राजेश बंसल ने कहा – “व्यापारी पहले से मंदी और ऑनलाइन ट्रेडिंग की मार झेल रहा है। कई तरह के टैक्स चुकाने के बाद यह नया शुल्क लागत बढ़ाएगा, महंगाई बढ़ेगी और UPI से लोगों का मोहभंग होगा। नकदी का प्रवाह बढ़ेगा, जिसका सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ेगा।”
व्यापार मंडल ने जनहित में MDR शुल्क वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर प्रकाश केशरी, अजीत जायसवाल, सुरेंद्र सिंह नीटू, आनंद जायसवाल, श्यामलाल केशरी, अजय केशरी, दिनेश गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?