राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में SIH का समापन, 19 को हुआ पुरस्कार वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) का भव्य समापन हुआ। 11-12 सितंबर को प्रारंभिक चरण में 40 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर टीम शामिल रहीं। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में सुधार के सुझाव दिए। मूल्यांकन के बाद 17 टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई हुईं, जिनका फाइनल राउंड 16-17 सितंबर को हुआ।
19 सितंबर को आयोजित पुरस्कार वितरण में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय रहे। हार्डवेयर वर्ग में प्रथम स्थान ‘द सेवियर’ टीम (लीडर आलोक कुमार), द्वितीय ‘कृषि विजन’ (लीडर सत्यम तिवारी) और तृतीय ‘एंटीफाल्कन’ (लीडर प्रधुमन सिंह) को मिला।
सॉफ्टवेयर वर्ग में प्रथम स्थान ‘माइनटेक’ (लीडर हिमानी नाग), द्वितीय ‘कॉम्प्लिस्कैन’ (लीडर श्रद्धा सिंह) और तृतीय ‘रिजालिटिक्स’ (लीडर दीपिका सिंह) टीम ने प्राप्त किया।
संस्थान के निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा ने कहा – “विद्यार्थियों के नवाचार सराहनीय हैं। इन प्रोजेक्ट्स को स्टार्टअप में बदलने का प्रयास करें, संस्थान हर संभव सहयोग करेगा।”
इस मौके पर डॉ. अमोद तिवारी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. डीके त्रिपाठी, डॉ. कल्पना सिंह सहित अन्य फैकल्टी मौजूद रहे। आयोजन IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?