राधा अष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सजा राधा रानी का दिव्य दरबार, लगया गया भोग

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और राधा रानी का दिव्य दरबार सजाया गया।
श्री रासलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एक दिन पूर्व अखंड भजन-कीर्तन और राधा नाम जप से हुई, जो शनिवार दोपहर 12 बजे तक चला। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।
दोपहर 12 बजे राधा रानी के प्राकट्य काल पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती हुई। जन्मोत्सव पर बच्चों ने केक काटा और आतिशबाजी की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा – “राधा अष्टमी प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। राधा नाम जप से ही कृष्ण भक्ति पूर्ण होती है। समिति हर वर्ष इसी श्रद्धा से यह आयोजन करती है।”
इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी,राम प्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पवन जैन, राकेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, धीरज जलान, विनय पाण्डेय, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?